उपलब्धियाँ

छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ द्वारा शासकीय वस्त्र योजना के तहत् विभागों के क्रय आदेश के अनुसार बुनकरो को यार्न उपलब्ध कराकर वस्त्र उत्पादन कराया जाता है। हाथकरघा संघ द्वारा लगभग 59 प्रकार के वस्त्रों का उत्पादन किया जा रहा है, जिसमें बेडसीट, गणवेश वस्त्र, कर्टन, वर्दी क्लाथ, पी.सी. सूटिंग-शर्टिंग, टाॅवेल, धोती, पोलिस्टर साड़ी, गाॅज/बैण्डेज क्लाथ, बस्ता क्लाथ, मच्छरदानी, कम्बल, टाट्पट्टी, दरी आदि प्रमुख उत्पाद है। संघ की स्थापना के समय वर्ष 2001-02 में शासकीय विभागो को वस्त्र आपूर्ति 2.70 लाख रूपये की गई थी जो वर्तमान में बढ़कर वर्ष 2018-19 में 193.84 करोड़ रूपये हो गया है। शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना के तहत् प्रगति एवं रोजगार उपलब्धता की जानकारी निम्नानुसार है:-

क्र.
विवरण
वर्ष 2016-17
वर्ष 2017-18
वर्ष 2018-19
लक्ष्य
पूर्ति
लक्ष्य
पूर्ति
लक्ष्य
पूर्ति

1

शासकीय वस्त्र उत्पादन में संलग्न समिति

200 समिति

181 समिति

210 समिति

208 समिति

250  समिति

234 समिति

2

विभागों को वस्त्र आपूर्ति

175.00 करोड़

158.43 करोड़

185.00 करोड़

167.20 करोड़

200.00 करोड़

193.84 करोड़

3

समितियों को धागा प्रदाय

60.00 करोड़

58.17 करोड़

65.00 करोड़

64.30 करोड़

70.00 करोड़

70.99 करोड़

4

समितियों को बुनाई पारिश्रमिक भुगतान

50.00 करोड़

49.99 करोड़

55.00 करोड़

51.18 करोड़

60.00 करोड़

75.16 करोड़

5

गणवेश सिलाई में संलग्न स्व सहायता समूह की संख्या

500 समूह

474 समूह

575 समूह

524समूह

750समूह

725 समूह

6

सिलाई रोजगार में संलग्न महिला हितग्राहियों की संख्या

6000 महिलाएं

5688 महिलाएं

7000 महिलाएं

6288 महिलाएं

9000 महिलाएं

8700 महिलाएं

7

महिला स्व-सहायता समूहों को सिलाई पारिश्रमिक का भुगतान

20.00 करोड़

16.39 करोड़

30.00 करोड़

25.31 करोड़

35.00 करोड़

26.29 करोड़